IPL 2021, CSK vs DC: दिल्ली-चेन्नई मैच में बने 12 रिकॉर्ड्स, 0 पर आउट हो धोनी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
Vidya Gyan Desk: IPL 2021, CSK vs DC: आईपीएल के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Superkings) की टीम को 7 विकेट के अंतर से हरा दिया और इस मैच को जीतने के साथ ही पॉइंट्स टेबल (IPL Points Table) में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं।
इस मैच (CSK vs DC) के दौरान कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड (IPL 2021 Records) बने हैं। हम आपकों अपने इस खास लेख में उन्ही रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे।
आइए डालते हैं मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर
1. दिल्ली कैपिटल्स की यह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 9वीं जीत थी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले गए थे, जिसमे से 15 मैच चेन्नई की टीम ने जीते थे और 8 मैच दिल्ली की टीम ने जीते हुए थे।
2. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली की चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत थी। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर कोई भी मैच नहीं हुआ था।
3. सुरेश रैना ने आज 36 गेंदों पर 54 रन रन का एक शानदार अर्धशतक बनाया। यह उनके आईपीएल करियर का 39वां अर्धशतक था।
4. टॉम कुरेन और क्रिस वोक्स ने दिल्ली कैपिटल्स के लिया अपना आईपीएल डेब्यू किया है। इससे पहले यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके थे, लेकिन दिल्ली के लिए दोनों का पहला मैच था।
5. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में चौथी बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। कहीं ना कहीं उनका यह शर्मनाक रिकॉर्ड है।
6. शिखर धवन दो अलग-अलग आईपीएल टीमों के लिए 1500+ रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बने हैं।
- SRH के लिए 2518
- DC के लिए 1500+*
7. अजिंक्य रहाणे ने अपने आईपीएल करियर का 150वां मैच खेला। वह आईपीएल में 150 मैच खेलने वाले 18वें खिलाड़ी बने हैं।
8. पृथ्वी शॉ ने 38 गेंदों पर 72 रन का एक शानदार अर्धशतक बनाया। यह उनके आईपीएल करियर का 7वां अर्धशतक था।
9. शिखर धवन ने 54 गेंदों पर 85 रन का एक शानदार अर्धशतक बनाया। यह उनके आईपीएल करियर का 42वां अर्धशतक था।
10. शिखर धवन ने अपना 9वां चौका लगाते ही आईपीएल करियर में 600 चौके पूरे कर लिए। वह 600 चौके लगाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बने हैं।
11. सभी टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी vs CSK
- 144, रहाणे–वॉटसन अहमदाबाद 2015
- 138, शॉ –धवन मुंबई 2021
- 136, बिस्ला–कैलिस चेन्नई 2012
12. सभी टी-20 में सबसे ज्यादा रन vs CSK
- 902 शिखर धवन (77 * पर जब)
- 901 विराट कोहली
- 749 रोहित शर्मा
- 617 डेविड वार्नर
- 593 एबी डिविलियर्स
- 590 रॉबिन उथप्पा