फैशन की दुनिया को राजधानी में और भी खास बना गया INDIA SUPER MODEL 2021 शो
Vidya Gyan Desk: लखनऊ नवाबों की नगरी की शाम मानों फैशन की हस्तियों के नाम हो गई हो। रंग बिरंगी लाइटों की चमक और रैंप पर फैशन के प्रतिभागियों की एंट्री की धमक ने राजधानी के लोगों को अपना दीवाना बना लिया।
शाम जैसे-जैसे ढली और भी खास होती चली गई। एक मौका तो ऐसा आया कि फिल्म और टीवी के कलाकारों की एंट्री ने पूरा माहौल बना दिया। इन हस्तियों में मशहूर भारतीय मॉडल प्रिंस नरूला, एमटीवी रोडीज की मेजबानी कर चुके रणविजय सिंह रौनक बन गये। गैंग्स जीशान कादरी और भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेत्री युविका चौधरी, अनुज चौधरी, अजय चौधरी, अनुष्का शर्मा, रोहित खंडेलवाल और शरद चौधरी रहे। जो फैशन के प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ का चयन करने पहुंचे थे।
मौका था INDIA SUPER MODEL 2021 की ओर से आयोजित MRS.INDIA UNIVERSAL 2021 के आयोजन का। जो गोमतीनगर के ग्रैंड जेवियार होटल में आयोजित किया गया।
शाम साढ़े सात बजे इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिल्म डेवलपमेंट बोर्ड उत्तर प्रदेश के वाइस प्रेसीडेंट तरुन राठी ने किया। मुख्य रूप से मशहूर भारतीय मॉडल प्रिंस नरूला, एमटीवी रोडीज की मेजबानी कर चुके रणविजय सिंह रौनक बन गये। गैंग्स जीशान कादरी का ऑटोग्राफ लेने के लिये भी युवाओं की होड़ लग गई। भारतीय फ़िल्म और टेलीविजन अभिनेत्री युविका चौधरी, अनुज चौधरी, अजय चौधरी, अनुष्का शर्मा, रोहित खंडेलवाल और शरद चौधरी ने भी लोग दिल खोलकर मिले।
ड्रीम्स प्रोडक्शन हाउस और शरद चौधरी INDIA SUPER MODEL 2021 का आयोजन लेकर राजधानी आए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह ग्रांड फिनाले इतिहास बन गया। 27 फरवरी मतलब शनिवार की रात इंडिया सुपर मॉडल 2021 की ओर से MRS.INDIA UNIVERSAL 2021 का आयोजन ने युवाओं में जोश भर दी। उनकी भारी उपस्थिति ने आयोजन को सफल बना दिया।
शाम सात बजे के बाद से फैशन शो शुरू हुआ। एक के बाद देश की जानी मानी हस्तियों के रैंप वॉक पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज गया। इसका सैमीफाइनल 26 फरवरी को हो चुका है।