Holika Dahan 2021: होलिका दहन पर राशि अनुसार करें ये उपाय, दूर होंगी सभी समस्याएं
Vidya Gyan Desk: फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि (Phalguna Tithi) को हर साल होलिका दहन (Holika Dahan 2021) का त्योहार मनाया जाता है और उसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों वाली होली (Holi 2021)। इस साल होलिका दहन का त्योहार 28 मार्च 2021 रविवार को है और होली का त्योहार 29 मार्च सोमवार को।
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर इस दिन जगह-जगह होलिका दहन (Holika Dahan 2021) किया जाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अगर आप भी इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय (Holika Dahan Zodiac Tips) करें तो आपके सभी संकट दूर हो सकते हैं और धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वे उपाय कौन से हैं, यहां पढ़ें।
मेष राशि वाले अग्नि में नारियल डालें
जिन लोगों की राशि मेष है उन्हें एक साबुत नारियल जिसे जटा वाला नारियल भी कहते हैं घर के मंदिर में लाकर रखें और अपनी समस्या बोलते हुए उस नारियल पर कलावा बांधें। इसके बाद उस नारियल की रोली, चंदन, चावल से पूजा करें और फिर उस नारियल को होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। आपकी सभी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।
वृषभ राशि वाले सुपारी का उपाय अपनाएं
वृषभ राशि के लोगों को गुलाबी रंग के एक कपड़े में पूजा की 11 सुपारी और 5 कौड़ियां बांधनी है और पोटली बनानी है। फिर इस पोटली पर चंदन का इत्र लगाना है और अपने सिर के ऊपर से 7 बार वार कर होलिका दहन की अग्नि में डालना है। ऐसा करने से रोजगार से जुड़ी दिक्कतें खत्म हो सकती हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए मखाने का उपाय
अगर मिथुन राशि वालों को नौकरी से जुड़ी कोई समस्या आ रही हो तो उन्हें होलिका दहन के दिन भगवान गणेश के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए और गणेश जी के आगे 27 मखाना रखना चाहिए। पूजा के बाद इन मखानों को अपनी समस्या बोलते हुए होलिका दहन की अग्नि में डाल देना चाहिए।
कर्क राशि वाले होलिका में डालें जौ के दाने
जिन लोगों की राशि कर्क है उन्हें अपने जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के जिन जौ के 27 दाने को होलिका की अग्नि में डालना चाहिए। इसके अलावा गेंहू और चावल के आटे को मिलाकर एक चौमुखी दीया बनाएं और उसमें तिल का तेल डालकर घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाकर रखें।
सिंह राशि वाले पान और सुपारी का उपाय करें
सिंह राशि वालों को पान के पत्ते पर पूजा की एक सुपारी, एक बताशा और घी में डुबोकर 2 लौंग को इस पर रखना चाहिए। फिर इसे अपने सिर से 7 बार वार कर होलिका की अग्नि में डाल देना चाहिए। ऐसा करने से सभी बिगड़े काम बन सकते हैं।
कन्या राशि वालों के लिए दूर्वा का उपाय
कन्या राशि के जातकों को 22 लौंग और 11 दूर्वा की गांठें लेकर उसे परिवार के सदस्यों और बच्चों से हाथ लगवाकर मंदिर में रखना चाहिए। होलिका दहन पर इन सभी चीजों को अग्नि में डाल देना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों की बुरी नजर से रक्षा होगी।
तुला राशि वाले पीपल के पत्ते से करें उपाय
तुला राशि के लोगों को पीपल के पत्ते में एक जायफल, थोड़ा सा चावल और मिश्री के कुछ दाने रखने चाहिए। इसे पहले अपने पूरे घर में घुमाएं और फिर होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से ऊँ का चिन्ह बनाएं।
वृश्चिक राशि वालों के लिए कमलगट्टे का उपाय
वृश्चिक राशि के लोगों को पान के साबुत पत्ते पर एक सुपारी और घी में डुबोए हुए 5 कमलगट्टे को रखना है। इसके बाद 27 बार हनुमान जी का मंत्र ऊँ हनुमते नम: का जाप करना है और जाप के बाद सारी चीजों को होलिका की अग्नि में डालना है। ऐसा करने से व्यापार की समस्या खत्म हो सकती है।
धनु राशि के लोगों के लिए अनाज और नारियल का उपाय
धनु राशि के लोग 7 तरह का अनाज इतना लें कि वह मिलकर एक मुट्ठी हो जाए। फिर एक सूखे नारियल को काटें और अनाज उसमें भर दें। नारियल को माथे से लगाएं और फिर होलिका दहन की पूजा में डाल दें। ऐसा करने सभी नौ ग्रहों से जुड़ी समस्या खत्म हो जाएगी।
मकर राशि वालों के लिए काले तिल का उपाय
मकर राशि के लोग पीपल के पत्ते पर आधा मुट्ठी काला तिल रखें और अपनी समस्या बोलकर पत्ते को घर की पश्चिम दिशा में रख दें। होलिका दहन के समय इस पत्ते को अपने ऊपर से 7 बार वार कर होलिका की अग्नि में डालें। ऐसा करने से जीवन की समस्याएं दूर होंगी और नजर दोष से भी छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशि वाले उड़द दाल अग्नि में डालें
इस राशि के लोग एक बड़ा पान का पत्ता लें और उसमें अपनी उम्र के वर्ष के बराबर गिनकर साबुत उड़द दाल पत्ते पर रखें और फिर अपनी समस्या बोलकर इसे होलिका की अग्नि में डाल दें। धन संपत्ति और जायदाद से जुड़े विवाद खत्म हो जाएंगे।
मीन राशि वाले हवन सामग्री अग्नि में डालें
जिन लोगों की राशि मीन है वे एक बड़े पान के पत्ते पर एक मुट्ठी हवन सामग्री, एक हल्दी की गांठ, साबुत सुपारी और कपूर रखें। होलिका की अग्नि की 7 बार परिक्रमा करके इसे अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से आपका मन शांत होगा और सभी तरह के कष्ट दूर सकते हैं।